1. वेबसाइट के IP ऐड्रेस की मदद से-
वेबसाइट के IP ऐड्रेस की मदद से भी किसी साइट को कम्प्यूटर पर अनब्लॉक किया जा सकता है। आमतौर पर किसी भी कम्प्यूटर पर वेबसाइट को ब्लॉक करने के लिए उसका यूआरएल (URL) इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में किसी भी वेबासाइट को खोलने के लिए उसके IP ऐड्रेस का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए-
स्टेप 1- सबसे पहले अपने कम्प्यूटर के स्टार्ट मेनू पर जाएं और रन सिलेक्ट करें
स्टेप 2- अब रन कमांड बॉक्स में CMD टाइप करें।
स्टेप 3- CMD टाइप करते ही यूजर्स की स्क्रीन पर एक काले रंग की विंडो (कमांड विंडो) खुल जाएगी।
स्टेप 4- अब कमांड विंडो पर उस वेबसाइट का URL डालिए जिसे ओपन करना हो। उदाहरण के तौर पर- www.facebook.com
कैसे लिखना है- 'Ping www.facebook.com'
स्टेप 5- पिंग कमांड चलाते ही आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का URL दिखने लगेगा। इस URL को कॉपी कीजिए।
स्टेप 6- अब ये IP ऐड्रेस अपने ब्राउजर में जाकर टाइप करिए जहां अभी तक वेबसाइट का URL लिखते थे। ब्लॉक्ड वेबसाइट काम करने लगेगी।
URL को छोटा करना-
स्टेप 1- सबसे पहले इनमें से किसी भी वेबसाइट शॉर्टेनिंग सर्विस को खोलिए-
http://goo.gl
https://bitly.com
https://bitly.com
स्टेप 2- अब दिए गए बॉक्स में उस वेबसाइट का URL डालिए जिसे खोलना है और URL को छोटा कर लीजिए।
स्टेप 3- जिस भी वेबसाइट का URL आपने छोटा किया होगा वो किसी नए URL की शक्ल में आपके सामने आएगी। जैसे-फेसबुक का शॉर्ट URL है- http://goo.gl/uLkIJj
स्टेप 4- अब इस शॉर्ट URL को अपने वेबब्राउजर में पेस्ट करिए और नेट सर्फिंग कीजिए।
प्रॉक्सी सर्वर की मदद से-
अगर शॉर्ट URL भी काम नहीं कर रहा है तो प्रॉक्सी सर्वर की सेटिंग्स बदल कर भी ब्लॉक वेबसाइट्स को खोला जा सकता है। इसके लिए-
स्टेप 1- गूगल क्रोम ब्राउजर को खोलिए
स्टोप 2- Settings > Advance settings > पर क्लिक करें
स्टेप 3- अब शो एडवांस सेटिंग्स ( ‘Show advance settings ’) ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 4- इसके बाद चेंज प्रॉक्सी सेटिंग्स (‘Change proxy setting’) पर क्लिक करें
स्टेप 5- अब एक डायलॉग बॉक्स आपकी स्क्रीन पर खुलेगा इसमें LAN सेटिंग्स का ऑप्शन सिलेक्ट करें।
स्टेप 6- अब यहां ‘Use Proxy Server for your LAN’ ऑप्शन के चेकबॉक्स पर क्लिक करें।
स्टेप 7- अब जिस भी वेबसाइट को आप खोलना चाहते हैं उसका नाम ऐड्रेस फील्ड में डालिए।
स्टेप 8- पोर्ट नंबर की जगह पर '80' लिखिए।
स्टेप 9- अब ओके पर क्लिक करें, ब्राउजर पर वेबसाइट खुल जाएगी।
ultrasurf टूल की मदद से-
ultrasurf सॉफ्टवेयर सभी ब्लॉक्ड वेबसाइट्स को खोलने के काम में आता है। ये ब्लॉक्ड वेबसाइट्स को खोलने वाले कुछ सबसे लोकप्रिय सॉफ्टवेयर्स में से एक है। इसका इस्तेमाल करने के लिए-
स्टेप 1- सबसे पहले Ultrasurf टूल को नेट से डाउनलोड कीजिए
स्टेप 2- अब डाउनलोड की हुई फाइल को अनजिप करिए।
स्टेप 3- अब अल्ट्रासर्फ को अपने सिस्टम पर इंस्टॉल कीजिए। जो विंडो ओपन होगी उसे मिनिमाइज कर दीजिए।
स्टेप 4- इंस्टॉल होते ही सॉफ्टवेयर अपना काम करना शुरू कर देगा। आपके ब्राउजर पर सभी वेबसाइट्स खुलने लगेंगी
No comments:
Post a Comment